दबंग
2010 में रिलीज फिल्म दबंग ने 141 करोड़ की कमाई की थी। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर यह फिल्म सुपरहिट रही थी।

बॉडीगॉर्ड
2011 में रिलीज हुई थी फिल्म बॉडीगॉर्ड.. फिल्म ने 148 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे।

रेडी
2011 में ही आई थी सलमान खान- असिन स्टारर फिल्म रेडी.. फिल्म ने 120 करोड़ का कलेक्शन किया था।

एक था टाईगर
2012 में आई फिल्म एक था टाईगर.. फिल्म ने 198 करोड़ की कमाई की थी। सलमान खान- कैटरीना कैफ की यह फिल्म सुपरहिट रही थी।

दबंग 2
सलमान खान की इस फिल्म ने 154 करोड़ का कलेक्शन किया था। दबंग फ्रैंचाइजी की यह दूसरी फिल्म भी सुपरहिट रही थी।

जय हो
सलमान खान- डेजी शाह की इस फिल्म ने 112 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म एवरेज से ऊपर रही थी।

किक
2014 में आई किक.. ब्लॉकबस्टर फिल्म ने लगभग 232 करोड़ की कमाई की थी। यह सलमान खान की पहली 200 करोड़ी फिल्म थी।

बजरंगी भाईजान
2015 में आई बजरंगी भाईजान सलमान की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। फिल्म ने 321 करोड़ कमाया था।

प्रेम रतन धन पायो
सलमान खान और सोनम कपूर स्टारर प्रेम रतन धन पायो ने 213 का कलेक्शन किया था। फिल्म ऐवरेज रही थी।

सुल्तान
2016 में रिलीज सुल्तान ने 300 करोड़ पार कलेक्शन किया था। सलमान खान- अनुष्का शर्मा स्टारर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

ट्यूबलाइट
2017 ईद पर रिलीज हुई ट्यूबलाइट ने किसी तरह 100 करोड़ पार किया था। फिल्म 121 करोड़ का बिजनेस कर पाई थी।

टाईगर जिंदा है
वहीं, टाईगर जिंदा है बन गई सलमान खान की सबसे बड़ी फिल्म। 2017 क्रिसमस पर आई इस फिल्म ने 339 करोड़ का कलेक्शन किया था।

रेस 3
वहीं, 2018 ईद में आई रेस 3 ने 159 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म एवरेज रही थी।

भारत
2019 में रिलीज सलमान खान- कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने 209 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म हिट रही थी।

दबंग 3
2019 दिसंबर में रिलीज दबंग फ्रैंचाइजी की इस तीसरी फिल्म ने 150 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ऐवरेज से ऊपर रही थी।