शाहरूख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म
फिल्म का विषय और कहानी फिल्हाल छिपा कर रखी जा रही है लेकिन माना जा रहा है कि ये Immigration से जुड़ी एक हल्की फुल्की रोमांस ड्रामा है। फिल्म की हीरोइनें के बारे में बात की जाए तो फिल्म में काजोल और करीना कपूर के नाम की चर्चा है क्योंकि फिल्म में दो हीरोइनों की जगह।

तय हैं डीटेल्स
शाहरूख खान और राजकुमार हिरानी की ये फिल्म अगस्त से फ्लोर पर जाने वाली थी। माना जा रहा है कि फिल्म के लिए राजकुमार हिरानी लोकेशन ढूंढ चुके हैं और फिल्म गुजरात, लंदन और कनाडा में शूट होगी। हालांकि ये सारा प्लान लॉकडाउन के पहले का है।

मांगी मोटी फीस
फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं अभिजात जोशी और इसे राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेगी खुद शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट। हालांकि करीना इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मोटी फीस मांग चुकी हैं और माना जा रहा है कि शायद वो फिल्म का हिस्सा ना हों।

फैन्स के फेवरिट
शाहरूख खान और काजोल की जोड़ी फैन्स की फेवरिट है। बाज़ीगर से लेकर दिलवाले तक और कुछ कुछ होता है से लेकर कभी खुशी कभी ग़म तक, ये जोड़ी जब भी साथ बड़े परदे पर आती है तो फैन्स की धड़कनें बढ़ा देती है।

हिरानी की पुरानी पसंद
शाहरूख खान और काजोल, राजकुमार हिरानी की आज की नहीं बल्कि काफी पुरानी पसंद हैं। इससे पहले, मुन्नाभाई एमबीबीएस के लिए भी राजकुमार हिरानी ने शाहरूख खान और काजोल को अप्रोच किया था। दोनों मान भी गए थे लेकिन शाहरूख को लगा कि फैन्स उन्हें टपोरी डॉक्टर के रूप में पसंद नहीं करेंगे और उन्होंने फिल्म छोड़ दी। और शाहरूख के फिल्म छोड़ते ही काजोल ने भी फिल्म छोड़ दी।

करीना और शाहरूख का फ्लॉप इतिहास
करीना कपूर और शाहरूख खान जब भी परदे पर एक कपल के तौर पर आए, दर्शकों ने उन्हें ज़्यादा पसंद नहीं किया। चाहे वो असोका हो या फिर रा.वन। दोनों ही फिल्मों में एक कपल के तौर पर उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को नहीं जमी थी।

नंबर 1 पसंद
राजकुमार हिरानी की भी फिल्म के लिए पहली पसंद शाहरूख खान और काजोल ही हैं। खबर है कि शाहरूख खान ने काजोल को फिल्म का प्लॉट भी बता दिया है और काजोल को ये काफी पसंद भी आ चुका है।

बिज़ी हैं करीना
गौरतलब है कि वैसे भी करीना कपूर के पास इस समय दो बड़े प्रोजेक्ट्स हैं – आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और करण जौहर की तख्त। ऐसे में राजकुमार हिरानी की फिल्म के लिए समय निकालना उनके लिए नामुमकिन हो सकता है।

दोस्ती की है निभानी तो पड़ेगी
शाहरूख खान अपने कमबैक की तैयारी कर रहे हैं। और अगर ये उनके करियर की दूसरी इनिंग्स है तो इसमें जो इंसान उनका सबसे ज़्यादा साथ निभा सकता है वो है उनकी ब्लॉकबस्टर को स्टार काजोल।

बस थोड़ा इंतज़ार
सूत्रों की मानें तो राजकुमार हिरानी की इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा लॉकडाउन के बाद कभी भी हो सकती है। तो बस आप भी इस फिल्म की औपचारिक डीटेल्स का इंतज़ार करिए और शाहरूख खान को परदे पर वापस देखने की तैयारी करिए।