कई फिल्में की रिजेक्ट
करीना कपूर ने लाल सिंह चड्ढा के लिए कई ऑफर भी रिजेक्ट किए। वैसे भी करीना कपूर तैमूर के जन्म के बाद से अपने ऑफर्स को लेकर काफी सतर्क हो गई हैं। वो बहुत ही सोच समझकर अपने रोल चुनती हैं। इस फिल्म के लिए आमिर ने उनका स्क्रीन टेस्ट भी लिया था।

एक साल में एक फिल्म
करीना कपूर ने तैमूर के जन्म के बाद ही तय कर लिया था कि वो एक साल में एक ही फिल्म में काम करेंगी। वीरे दी वेडिंग के बाद उन्होंने अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज़ साइन की जो दिसंबर 2019 में रिलीज़ हो चुकी है।

लीक हो चुका है लुक
करीना कपूर का पहला लुक लीक हो चुका है। करीना कपूर एकदम साधारण से लुक में सरदारनी अंदाज़ में दिखाई दे रही हैं। करीना के लुक को देखकर आपको उनके उड़ता पंजाब लुक की भी याद आएगी। दिलचस्प है कि इससे पहले करीना जब वी मेट और उड़ता पंजाब में सरदारनी बन चुकी हैं।

आमिर – करीना की जोड़ी
आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। 3 इडियट्स के साथ उन्होंने जहां बॉक्स ऑफिस पर राज किया था वहीं तलाश के साथ लोगों के दिल पर राज किया।

फॉरेस्ट गंप का रीमेक
लाल सिंह चड्ढा अंग्रेज़ी फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। ये फिल्म ऑस्कर अवार्ड विजेता फिल्म है जिसे काफी सराहना मिली थी। अब इसका आधिकारिक रीमेक, आमिर खान बना रहे हैं।

बिल्कुल अलग होगा किरदार
बात करें तख्त की तो इस रोल के बारे में बात करते हुए करीना कपूर ने कहा कि मैंने ज़्यादा पीरियड फिल्में नहीं की हैं। इस फिल्म के लिए सब कुछ तैयारी करनी पड़ेगी। मेरी ज़ुबान से लेकर लुक तक और इस रोल में आपको वो करीना कपूर दिखाई देगी जो कभी खुशी कभी ग़म की पू से बिल्कुल उल्टी होगी।

मुग़ल राजकुमारी
करीना ने पहले भी अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया है कि तख्त में उनका किरदार सामाजिक रूप से इतना सशक्त है कि इसे याद रखा जाएगा। गौरतलब है कि फिल्म में करीना कपूर जहांआरा बेगम के किरदार में दिखाई देंगी। जहांआरा एक मुग़ल राजकुमारी थीं जिनका पूरा जीवन, मुग़लों की आपसी राजनीति और कूटनीति के कारण अपने राजमहल में ही बीत गया।

बहुत अहम हिस्सा
जहांआरा बेग़म, मुग़ल इतिहास का बहुत ही अहम हिस्सा बन गईं थीं। आज भी उनकी कब्र पर चादरें चढ़ाई जाती हैं। वो एक कवयित्री थीं और इसलिए उनकी कब्र निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह के ही अहाते में बनाई गई है।

पहली फिल्म नकारी गई
गौरतलब है कि ये करीना कपूर खान की दूसरी पीरियड फिल्म है। इससे पहले करीना कपूर खान ने शाहरूख खान के साथ असोका की थी जिसमें वो कौरवाकी के किरदार में दिखाई दी थीं। लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने बुरी तरह से नकार दिया था।

अनिल कपूर बनेंगे पिता
दिलचस्प है कि अनिल कपूर के साथ बेवफा में उनकी पत्नी का किरदार निभा चुकीं करीना कपूर खान इस फिल्म में अनिल कपूर की बेटी का किरदार निभाएंगी। करीना ने बताया कि यही तो फिल्मों की और एक्टर की खूबी है। खुद को किसी भी किरदार में ढाल लेना।