बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय आया ये गाना
ये गाना साल 1991 में रिलीज किया गया। उस दौरान पूरा देश आग में जल रहा था। देश में बाबरी मस्जिद को लेकर काफी विवाद और देश के कई हिस्सों में दंगे और हिंसक वारदातें सामने आ रही थी।

एकता का संदेश
देश की ऐसी हालत को देख, मनोरजंन जगत एक बार फिर साथ आया। इन सितारों ने मिलकर एकता का संदेश दिया।

जावेद अख्तर ने लिखे बोल-सुभाष घई ने बनाया गाना
साल 1991 में आए देश में एका रहे गाने को जावेद अख्तर ने लिखा। इस वीडियो को सुभाष घई ने बनाया।

सोनम, टाइगर और रणबीर का बचपन
जैकी श्रॉफ की गोद में टाइगर, अनिल कपूर की गोद में सोनम कपूर और ऋषि कपूर की गोद में रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं।

खूबसूरत तस्वीर-ऋषि कपूर के साथ रणबीर
ऋषि कपूर इस गाने में बेटे रणबीर कपूर संग नजर आ रहे हैं।

एक बार फिर छाया
एक बार फिर ये गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लॉकडाउन के चलते पुरानी यादें फिर ताजा हो रही है।