गौरी खान का लाडला
गौरी खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान मां गौरी के साथ इस तस्वीर में मस्ती करते दिख रहे हैं।

खान फैमिली
अबराम के अलावा इस तस्वीर में आप आर्यन खान, सुहाना खान, गौरी खान और शाहरुख खान को देख सकते हैं। शाहरुख खान की फैमिली फोटो है।

सबके दुलारे हैं अबराम
सुहाना खान और आर्यन खान के साथ अबराम खान नजर आ रहे हैं। तीनों भाई बहन में सुहाना सबसे बड़ी हैं और फिर आर्यन और फिर अबराम।

हर बार खास तरीके से मनाया जाता जन्मदिन
हर बार अबराम का बर्थडे खास अंदाज में मनाया जाता है।अबराम का छठा बर्थडे Avengers थीम पर मनाया गया था। इससे पहले भी 30 हजार फीट की ऊंचाई पर प्लेन में अबराम का जन्मदिन मनाया गया था। लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते खान परिवार घर में ही बर्थडे सेलिब्रेट करने वाला है।

अबराम ऐसे हो जाते हैं गुस्सा
एक बार पैपराजी पर अबराम कुछ इस तरह गुस्सा हो गए थे। उन्होंने कहा था कि, एक बार मना कर दिया तो भी क्यों बार बार फोटो खींच रहे हैं।

पापा की कार्बन कॉपी
पहली वाली तस्वीर में शाहरुख खान और दूसरी तस्वीर में अबराम नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे की कार्बन कॉपी कहलाए जाते हैं।

अबराम के जन्म पर विवाद
सरोगेसी से जब अबराम का जन्म हुआ था तो खूब विवाद हुआ था। कुछ ने कहा था कि 50 के बाद शाहरुख खान ने क्यों सरोगेसी के जरिए बच्चा किया। तो वहीं आर्यन को उन दिनों यूरोप में एक लड़की के साथ देखा गया था, फिर ऐसी अफवाहें भी उड़ी की ये बेबी आर्यन का लव चाइल्ड है।

सबसे पॉपुलर स्टार किड
सभी स्टारकिड्स की बात हो तो अबराम की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वह अभी से खूब चर्चा में रहते हैं।