पटना में हुआ जन्म
1. सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना में हुआ था। उनके पिता एक सरकारी अफसर थे और मां एक गृहिणी। सुशांत का बचपन दिल्ली में बीता था।

सबसे लाड़ले भाई
2. सुशांत सिंह राजपूत की चार बड़ी बहनें हैं। वो पांच भाई बहनों में सबसे छोटे हैं और इसलिए घर के सबसे लाडले हैं।

चार बहनों में एक
3. सुशांत सिंह राजपूत की एक बहन स्टेट लेवेल की क्रिकेटर हैं तो एक बहन अमरीका में बस चुकी हैं। सुशांत अपनी सबसे बड़ी बहन में अपनी मां की छवि देखते थे।

मां का देहांत
4. सुशांत सिंह राजपूत जब 16 – 17 साल के थे तभी उनकी मां का देहांत हो गया था। इसके बाद पिता ने ही उन्हें संभाला और इसलिए सुशांत अपने पिता के बेहद करीब थे।

पढ़ाई में बेहतरीन
5. सुशांत सिंह राजपूत पढ़ने में बहुत ही तेज़ थे। 12वीं की परीक्षा के बाद AIEEE में उनकी सातवीं रैंक आई थी जिसके बाद उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एडमिशन ले लिया था।

एक सपना देखा
6. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान, सुशांत सिंह राजपूत का मन फिल्मों की ओर मुड़ गया और वो एक्टर बनने का सपना लिया मायानगरी मुंबई आ गए।

यूं हुई शुरूआत
7. सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरूआत 22 साल की उम्र में किस देस में है मेरा दिल नाम के सीरियल के साथ की थी। इस सीरियल में वो हर्षद चोपड़ा के छोटे भाई का किरदार निभाते नज़र आए थे।

पवित्र रिश्ता
8. एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को पवित्र रिश्ता ऑफर किया क्योंकि उन्हें लगता था कि मानव के किरदार में उनकी मुस्कुराहट फैन्स का दिल जीत लेगी और ऐसा ही हुआ।

मिला स्टारडम
9. एकता कपूर का सीरियल पवित्र रिश्ता, एक तमिल टीवी सीरियल तिरूमति सेलवम का रीमेक था और इस सीरियल से सुशांत सिंह राजपूत को टीवी पर स्टारडम मिली।

सेट पर सो जाते
10. सुशांत सिंह राजपूत के पवित्र रिश्ता को स्टार्स बताते हैं कि सुशांत सेट पर ही सो जाते थे और तीन चार घंटा सोने के बाद फिर से शूटिंग चालू कर देते थे। उनका कहना था कि अब उनके चमकने का टाईम आया है तो वो सो कैसे सकते हैं।

रियलिटी स्टार
11. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी पर दो रियलिटी शो किए – झलक दिखला जा और ज़रा नच के दिखा। उनके डांस टैलेंट के लोग कायल हो गए। और उन्हें वाकई एक चमकता सितारा कहा गया।

काई पो छे
12. सुशांत को उनका पहला ब्रेक मिला अभिषेक कपूर की फिल्म काई पो छे के साथ। अभिषेक कपूर, एकता कपूर के भाई हैं। और यहीं से सुशांत की पहचान अभिषेक से हुई।

लोगों के दिल में राज
13. काई पो छे, चेतन भगत की नॉवेल थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाईफ का रीमेक थी और इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने ईशान नाम के लड़के का किरदार निभाया था जो लोगों को बेहद पसंद आया था।

नहीं मिले अवार्ड्स
14. सुशांत सिंह राजपूत को उनके डेब्यू के लिए हर जगह नॉमिनेशन मिला लेकिन केवल स्क्रीन अवार्ड्स ने उन्हें काई पो छे के लिए बेस्ट डेब्यू का अवार्ड दिया। बाकी सभी ने ये डेब्यू अवार्ड रांझणा के लिए धनुष को दिया।

पीके से पहचान
15. सुशांत सिंह राजपूत को पहला बड़ा ब्रेक मिला राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके से जहां उनके 10 मिनट के रोल ने उन्हें लाइमलाइट में लाकर खड़ा कर दिया।

डांसर सुशांत
16. सुशांत सिंह राजपूत फिल्मों में आने से पहले श्यामक डावर के इंस्टीट्यूट में डांस सीखते थे। उन्होंने कई स्टार्स के पीछे खड़े होकर डांस किया है जिसमें शाहरूख खान भी शामिल थे।

शाहरूख के फैन
17. सुशांत सिंह राजपूत शाहरूख खान के बहुत बड़े फैन थे। सुशांत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो शाहरूख खान के स्वदेस सेट पर उनकी शूटिंग देखने पहुंचे थे।

पढ़ाई में मन
18. सुशांत सिंह राजपूत को अंतरिक्ष और उसकी पढ़ाई का बहुत ज़्यादा शौक था। उनका घर आपको किसी टाईम मशीन जैसे लगेगा। हर जगह फिज़िक्स से जुड़ी चीज़ें और किताबें थीं।

बेहतरीन अभिनेता
19. सुशांत सिंह अपने हर किरदार के लिए इतनी मेहनत करते थे कि एक बार डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी के सेट पर किसी ने उन्हें कॉस्ट्यूम में देखा और सेट का कोई हेल्पर समझ लिया।

एम एस धोनी
20. सुशांत सिंह राजपूत ने एम एस धोनी के किरदार के लिए 1.5 साल तक खुद को ट्रेन किया था। यही कारण है कि उन्होंने धोनी से साफ कहा था कि अब लोग मुझमें धोनी ढूंढेंगे भाईसाहब।

इंडिया की जर्सी
21. सुशांत सिंह राजपूत का सपना था कि उनके पास टीम इंडिया की टी शर्ट हो और इसके लिए उन्होंने धोनी की ट्रेनिंग के दौरान इतनी मेहनत की थी कि खुद किरण मोरे ने उन्हें खुश होकर टीम इंडिया की टीशर्ट भेंट की थी। सुशांत ने बताया कि वो तीन घंटे तक नेट पर नॉटआऊट रहे थे।

इतना तेज़ दिमाग
22. सुशांत सिंह राजपूत पढ़ाई में इतने तेज़ थे कि उन्होंने राष्ट्रीय फिज़िक्स ओलंपियाड में पहला स्थान प्राप्त किया था। वो नासा में ट्रेनिंग लेना चाहते थे।

चांद का टुकड़ा
23. सुशांत सिंह राजपूत ने चांद पर एक टुकड़ा खरीद रखा था। ऐसा करने वाले वो शाहरूख खान के अलावा एक स्टार हैं। सुशांत और शाहरूख के जीवन और करियर में काफी समानता रही है।

शाहरूख का रिप्लेसमेंट
24. सुशांत ने भी शाहरूख खान की तरह बैरी जॉन से एक्टिंग सीखी है। उन्होंने एकजुट नाम का एक थियेटर ग्रुप भी जॉइन किया था।

किया है असिस्ट
25. सुशांत सिंह राजपूत ने मोहित सूरी को राज़ 2 में असिस्ट किया था। इस फिल्म में कंगना रनौत और इमरान हाशमी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

डायरेक्शन में दिलचस्पी
26. सुशांत सिंह राजपूत ने जब अपना टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता छोड़ा था तब वो डायरेक्शन का कोर्स करना चाहते थे। लेकिन फिर उन्हें फिल्म के ऑफर मिल गए।

हेलीकॉप्टर शॉट
27. एम एस धोनी ने के लिए सुशांत सिंह राजपूत दिन में 225 बार हेलीकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस करते थे। ऐसा उन्होंने लगभग डेढ़ महीने तक किया था।

चंदा मामा दूर के
28. सुशांत सिंह राजपूत चंदा मामा दूर के नाम की एक फिल्म में काम करने वाले थे। इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने नासा में अपनी रिसर्च भी शुरू कर दी थी। लेकिन फिर उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी क्योंकि वो वाकई नासा में ट्रेनिंग लेना चाहते थे।

नेकदिल सुशांत
29. सुशांत सिंह राजपूत को नासा में इतनी दिलचस्पी थी कि उन्होंने अपनी टीम से कहा था 100 बच्चों की एक ऐसी लिस्ट बनाए जिन्हें नासा में पढ़ना है। सुशांत उनकी पढ़ाई का खर्चा उठाने वाले थे।

तकदुम
30. सुशांत सिंह राजपूत अपनी किसी फिल्म के लिए गिटार सीख रहे थे। इस फिल्म का नाम था तकदुम जिसमें सुशांत सिंह राजपूत परिणीति चोपड़ा के साथ काम करने वाले थे लेकिन ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई।

विफलता से परेशान
31. सुशांत के निधन के बाद माना जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ड्राइव की विफलता के बाद करण जौहर से काफी नाराज़ थे। वहीं उन्हें यशराज फिल्म्स ने भी बैन कर दिया था क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत ने शेखर कपूर की फिल्म पानी के डिब्बाबंद होने के बाद आदित्य चोपड़ा से काफी बहस की थी।

अंकिता लोखंडे
32. सुशांत सिंह राजपूत पवित्र रिश्ता के समय अंकिता लोखंडे को डेट करने लगे थे। ये रिलेशनशिप काफी समय तक चला। छह साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

जुड़े कई नाम
33. अंकिता लोखंडे के बाद सुशांत सिंह राजपूत का नाम कृति सैनन, सारा अली खान और अब रिया चक्रवर्ती के साथ जोड़ा गया। माना जा रहा है कि हाल ही में सुशांत रिया के घर छोड़ कर चले जाने से भी काफी परेशान थे।

दुनिया से अलविदा
34. सुशांत सिंह राजपूत ने बेहद दुखद तरीके से 14 जून को अपनी ज़िंदगी खत्म कर ली। उनकी मौत के बाद अब इंडस्ट्री में ये बहस छिड़ चुकी है कि क्या वाकई सुशांत सिंह राजपूत, किसी गुटबाज़ी का शिकार हो गए थे? ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।