गौरी खान ने किया मन्नत डिजाइन
शाहरुख खान जितने बडे़ सुपरस्टार हैं उतना ही बड़ा उनका ये घर भी है। गौरी खान ने मन्नत को अपने हाथ से डिजाइन किया है।

शाहरुख खान का बेडरूम
बता दें कि ये शाहरुख खान का बेडरूम है। जिसे खुद गौरी ने एक राजा-रानी के कमरे जैसा सजाया है।

शाहरुख और गौरी का सबसे पसंदीदा कमरा
इस तस्वीर का तो क्या कहना। देखिए शाहरुख और गौरी का आलीशान सजने का कमरा। तस्वीर खुद ये बयान कर रही है कि इसकी खूबी और कीमत क्या होगी।

शाहरुख ने यस बॅास के बाद खरीदा घर
आपको बता दें कि यस बॅास फिल्म यानी कि साल 1997 में शाहरुख ने मन्नत को खरीदने का फैसला लिया था। उस समय इसका नाम विला विएना हुआ करता था।

साल 2005 में रखा मन्नत नाम
साल 2001 में उन्होंने ये जगह खरीदी। साल 2005 में इसका नाम मन्नत रखा। तब इसकी कीमत इतनी अधिक नहीं थी। लेकिन आज इस पूरे घर की कीमत 200 करोड़ से अधिक की बताई जाती है।

मन्नत में है ये सारी सुविधा
शाहरुख खान के घर के अंदर ऑफिस भी है। जहां से शाहरुख अपना काम भी करते हैं। इसके साथ घर के अंदर बड़ी सी लाइब्रेरी, जिम, स्विमिंग पूर और मिनी थिएटर और एक साथ कई गाड़ियों के लिए पार्किंग भी है।

गौरी ने बनाया आलीशान महल
इन तस्वीरों को देखने पर साफ पता चलता है कि गौरी ने अपना घर एक आलीशान महल की तरह सजाया है। जिस पर से आपकी नजर नहीं हटेगी।