सोनाक्षी सिन्हा और रीना रॉय
सोनाक्षी सिन्हा ने जब दबंग से डेब्यू किया था, तभी से उन्हें रीना रॉय की फोटो कॅापी कहा जाता रहा है। कई तरह की अफवाह भी उड़ी कि कहीं वो रीना रॉय की बेटी तो नहीं?

क्या है सोनाक्षी सिन्हा का राज
रीना रॉय और सोनाक्षी की तस्वीरें तब काफी तेजी से वायरल हुई जब सोना ने अपना डेब्यू किया। इसमें नाम सामने आया शत्रुघ्न सिन्हा का। फिर चर्चा हुई शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर की।

सोनाक्षी सिन्हा के पिता के साथ
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार रीना और शत्रुघ्न एक साथ कालीचरण में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी हिट रही। इसके बाद से ही दोनों के बीच की नजदीकी का चर्चा शुरू हो गया था।

सोनाक्षी सिन्हा और रीना रॉय का जुड़ा नाम
हालांकि ये लव स्टोरी कहां तक पहुंची कब खत्न हुई इसकी किसी को कोई खबर नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से शादी कर ली। इसके बाद रीना उनकी जिंदगी से चली गईं। लेकिन सोनाक्षी के चेहरे के कारण उनके डेब्यू के सालों बाद भी रीना रॅाय से उनका नाम जुड़ता रहा है।

शत्रुघ्न सिन्हा का टूटा दिल
पहलाज निहलानी शत्रु के बेहद करीबी में से रहे हैं। शत्रुघ्न सिव्हा की बायोग्राफी एनिथिंग बट खामोश में इससे जुड़ा कुछ लिखा भी गया है। बताया गया है कि रीना से अलग होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का दिल बुरी तरह टूट गया था।

रीना रॅाय भड़क गई
हालांकि जब रीना रॉय को इस बात का पता चला कि उनकी और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर इस तरह की अफवाह उड़ाई जा रही है तो उन्होंने साफ कहा था कि सोनाक्षी अपनी मां पूनम की तरह दिखती हैं। दबंग में उन्हें भारतीय लुक दिया इस वजह ऐसा सभी को लग रहा है जो कि है नहीं।