पृथ्वीराज कपूर
पृथ्वीराज कपूर ने रामसरनी मेहरा से शादी की। उनके तीन बेटे थे- राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर.. जिन्होंने फिल्मों में खूब नाम कमाया। तीनों ही अपने जमाने के सुपरहिट हीरो रहे।

राज कपूर
राज कपूर का विवाह, कृष्णा राज कपूर से हुआ। उनके पांच बच्चे थे- रणधीर कपूर, ऋतु नंदा, रीमा कपूर जैन, ऋषि कपूर और राजीव कपूर..

शम्मी कपूर
शम्मी कपूर ने गीता बाली से विवाह किया, जिनसे उनके दो बच्चे हुए- आदित्य राज कपूर और कंचन देसाई।

शशि कपूर
शशि कपूर ने जेनिफर केंडल से विवाह किया। उनके तीन बच्चे थे – करण कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर। 51 साल की उम्र में कैंसर के चलते मौत हो गई थी।

राज कपूर के बच्चे
राज कपूर के बच्चो में रणधीर और ऋषि ने भी फिल्मों में खूब नाम कमाया। राज कपूर की दोनों बेटियां ऋतु नंदा और रीमा कपूर फिल्मों से दूर रहीं। वहीं राजीव कपूर कुछ खास हिट नहीं हो पाए।

रणधीर कपूर
राज कपूर के सबसे बड़े बेटे हैं रणधीर कपूर। रणधीर कपूर ने अभिनेत्री बबीता से शादी की और उनकी दो बेटियां हैं – करिश्मा कपूर और करीना कपूर।

ऋषि कपूर
वहीं, सुपरहिट हीरो ऋषि कपूर ने शादी की नीतू सिंह से.. और इनके दो बच्चे हैं- रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर। रिद्धिमा फिल्मों से दूर हैं.. इनकी शादी हुई है बिजनेसमैन निखिल नंदा से।

करिश्मा कपूर – करीना कपूर
चौथी पीढ़ी में रणधीर कपूर की बेटियां- करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। ये दोनों लंबे समय तक टॉप एक्ट्रेस बनी रहीं। करीना आज भी फिल्में करती हैं।
करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन इनका तलाक हो चुका है। जबकि करीना कपूर ने एक्टर सैफ अली खान से शादी की है, और इनका एक बेटा है तैमुर अली खान।

रणबीर कपूर
वहीं, ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर फिलहाल इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं।
रणबीर के बाद फिलहाल कपूर खानदार से किसी सितारे की एंट्री नहीं हुई है।

कपूर खानदान पर एक नजर
यहां आप कपूर खानदान की चार पीढ़ियों को देख सकते हैं। कोई दो राय नहीं कि भारत के सिनेमाई इतिहास में इस परिवार का नाम खास रहेगा।